Gift the children of GPS Kalyanpur books!

by GPS KALYANPUR in Madhya Pradesh

  • 440

    Books Goal
  • 10

    Books Received
  • 0

    Days to go
Raised Percent :
2.28%
This fundraiser is not live.
Rahatgarh, Sagar
Impact: 300 Children

Know more about us

Who we are

हमारे स्कूल के बच्चे पढ़ना सीख जाते हैं। स्कूल में रोजाना किताबें पढ़ने के लिए दिए जाने वाले अतिरिक्त समय की वजह से वे पाठ्यपुस्तकों के साथ ही स्कूल के पुस्तकालय में से अपनी रूचि की पुस्तकें जल्द ही पढ़कर खत्म कर देते हैं। स्कूल के पास आर्थिक संसाधन सिमित होने की वजह से हम बच्चों की अलग-अलग रूचियों और जरूरतों के अनुसार उन्हें गुणवत्तापूर्ण किताबें उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। आपसे मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग हम बच्चों के लिए कविता, कहानी, चित्रकला, खिलौनों आदि के प्राथमिक स्तर के प्रयोगों से सम्बन्धित किताबें खरीदने में करेंगे।


Our work and its impact

शासकीय प्राथमिक शाला कल्याणपुर देश के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में से एक बुन्देलखण्ड के सागर जिले के राहतगढ़ ब्लॉक में स्थित है। यहाँ पर गरीब पुनर्वासित खेतीहर मजदूरों के बच्चे पढ़ते हैं। शाला में पाँच कक्षाओं के लिए मात्र दो ही शिक्षक हैं।


How we will utilise these books

हमारी प्राथमिक शाला कल्याणपुर, राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की रुचि के साथ शिक्षा की पूर्ति करना और उनके ज्ञान कौशल का उन्नयन करना है । हमारी शाला का लक्ष्य बच्चों के गुणनात्मक कौशल को बढ़ावा देना और उनके व्यक्तित्व को निखारना है। पुस्तकालय की हिन्दी और अंग्रेजी की किताबों का वातावरण हमारे बच्चों के पढ़ने, समझने और अपने ज्ञान को बेहतर करने में उनकी मदद करता है जिससे उन्हें पढ़ने की सामग्री से स्वतंत्र रुप से उपयोग करने और जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है । हमारे स्कूल के बच्चे जल प्रदषूण और पक्षियों के अवलोकन पर बनाए प्रोजेक्ट्स के लिए कई मंचों पर पुरस्कृत हो चुके हैं। हम चाहते हैं कि इन नन्हें वैज्ञानिकों, कवियों, कथाकारों, कलाकारों, नेताओं, समाजशास्त्रियों को गुणवत्तापूर्ण किताबों के रूप में वे संदर्भ सामग्रियाँ उपलब्ध करवाएँ जो इन्हें भावी दुनिया में अपने अधिकार पाने और योगदान करने में सक्षम बना सके। हम इस बेहतर पहल के साथ पुस्तकालय में और पुस्तकें संग्रहित करेगें जिसमें बच्चों के लिए रोचक पुस्तकों का संग्रह होगा जिसकी सहायता से बच्चे अपनी पठन सामग्री की जरुरतों को पूरा कर सकेगें और कहानी, कविता और बाल साहित्य की मोहक दुनिया में गोते लगा पायेंगे ।



Supporters

Name Donate Amount Date
Anonymous 500 July 07, 2019
Shilpa Jacob 2 June 18, 2019
Name Donate Amount Date
Kanika Sharma 500 July 07, 2019
Shilpa Jacob 2 June 18, 2019